aajtaktimes

भाजपा महिलाओं ने पुलिस के जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को रक्षाबंधन के अवसर पर आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना, शहर कोतवाल राम भरोसे कुशवाहा, थानाध्यक्ष लाइन बाजार विश्वनाथ प्रसाद यादव समेत जनपद के सभी प्रमुख थानों पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर जनपद की सभी मां, बेटियों व बहुओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा के मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं। इसके पहले भाजपा महिला कार्यकर्ता आरक्षी अधीक्षक के आवास पर पहुंचकर एसपी समेत वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को टीका लगाकर रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि पूरा पुलिस विभाग महिलाओं के सम्मान के लिये कुछ भी करने को तैयार है। कोई भी महिला 1090 पर फोन करे तो हम बिना किसी दबाव में आये हरसंभव मदद करेंगे। इस अवसर कर मंजू उपाध्याय, डा. रंजना सिंह, शैल साहू, मेनका सिंह, अनुपमा राय, माधुरी गुप्ता, रीता जायसवाल, दिव्या सिंह, वर्षा विश्वकर्मा सहित भाजपा के जिला महामंत्री संदीप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह उपस्थित रहे। इसी क्रम में शाहगंज में विजयलक्ष्मी गुप्ता व रेनू जायसवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने शाहगंज कोतवाल के अलावा पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधा।

Related

UP 2775707048513140746

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item