aajtaktimes

भाई ने जतायी हत्या की आशंका

बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत बीती रात शौंच के लिये घर से निकले एक
युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर बरगद के पेड़ से लटकती हुई
मिली। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक
के परिजन किसी अनहोनी घटना की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार,
थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट कटका निवासी अखिलेश कुमार(28)
पुत्र रामचन्द्र बीती रात 8 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह शौच के
लिये जा रहा है। लेकिन काफी रात हो गयी। जब अखिलेश घर वापस नही लौटा तो
परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। लेकिन कहीं पर भी अखिलेश का पता नही चला।
आज सुबह 5 बजे ग्रामीण जब गांव के दक्षिण दिशा में शौंच के लिये गये तो
उन्होने गांव के बाहर बरगद के पेड़ से अखिलेश की लाश लटकती हुई देखी। पहले
ग्रामीणों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। बाद में रामनगर पुलिस को सूचित
किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे मंे मृतक के भाई
लक्ष्मी नारायण का कहना है कि उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी
और न ही ऐसी कोई वजह थी कि अखिलेश अपनी जान दे देता। उन्होने किसी अनहोनी
की घटना की आशंका व्यक्त की। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 8664782588138941831

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item