जड़ी बूटियों से दूर होती हैं बीमारियां: एसडीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_27.html
बाराबंकी। पतंजलि योग समिति-बाराबंकी इकाई के तत्वावधान में मानवता के
नवजीवन के लिए स्थानीय धनोखर मन्दिर परिसर में जड़ी-बूटी वितरण समारोह
किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी सदर नीलम यादव ने किया।
उन्होंने उपस्थित जन समुदाय में तुलसी, मीठी नीम, एलोवेरा, ब्राह्मी,
अश्वगंधा, सतावर, गिलोय, वच, कामलेद्य, लेमनग्रास, स्टीविया, सदाबहार,
सर्पगन्धा, ऑवला व नीम आदि औषधीय पौधों के वितरण का शुभारम्भ किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों के रोपण व
संरक्षण से आयुर्वेद की शाश्वत परम्परा को पोषण मिलेगा व मानव को नवजीवन
मिलेगा। आयुर्वेदिक औषधियों में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। हम इन्हे
अपना कर निरोगी रह सकते हैं। गुरूकुलीय परम्परा में दीक्षित होने के
बावजूद श्रद्धेय आचार्य के प्रबन्धकीय, प्रशासनिक और अभियांत्रिक
सम्बन्धी ज्ञान व अनुभव के सामने देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के
शीर्ष व्यक्तित्व भी कुछ सीखने को उत्सुक रहते है। कार्यक्रम में 450
औषधीय पौधों का वितरण राम कुमार श्रीवास्तव, चिदम्बर शक्ला, दिनेश वैश्य
लक्ष्मी गुुप्ता के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चें सहित
लगभग 500 लोग उपस्थित रहे। जिनमें विनोद कुमार मिश्रा, शशि, ज्योति,
कंचन, सुरेश, आलोक, नीरज, रामफेर, प्रहलाद, रामसजीवन, आदि प्रमुख रूप से
मौजूद रहे।