रोडवेज बस की चपेट से बालक की मौत, चालक फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_166.html
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ौना गांव के पास सोमवार को सुबह दोहरीघाट डिपो की नम्बर यूपी 50 एटी 8049 की चपेट में आने से लगभग 7 वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक रोडवेज परिसर में अपनी बस खड़ी करके फरार हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

