aajtaktimes

नईगंज फीडर की आपूर्ति बाधित, दर्जनों मोहल्ले में छाया अंधेरा

जौनपुर। जनपद की बिजली दुर्दशा व विभागीय तानाशाही से शहर की जनता त्रस्त हो गयी है। 24-24 घण्टे बिजली का कहीं कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। हद तो तब नजर आती है जब विभाग का सीयूजी नम्बर भी रिसीव नहीं होता है। शहर के इन रूहट्टा, तारापुर, मुरादगंज, कटघरा, ओलन्दगंज, जहांगीराबाद तारापुर कालोनी सहित अन्य सटे मोहल्ले में रविवार की दिन से लेकर देर रात और सोमवार की सुबह तक बिजली नहीं रही। ऐसे में लोगों को खाने-पीने के लिये काफी समस्याओं से रूबरू होना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार नईगंज फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया जिसके चलते उससे सम्बन्धि लोग परेशान हो गये। रविवार दोपहर से ही उक्त फीडर से लाइन की आपूर्ति बाधित हो गयी जिससे दर्जनों मोहल्लेवासियों को घोर समस्या से जूझना पड़ा। लोग पानी के लिये बाल्टी लेकर इधर-उधर भागते फिरते देखे गये। लोगों की मानें तो इस फीडर की यह आये दिन की समस्या हो गयी है। थोड़ी सी हवा चली कि पूरी आपूर्ति बाधित हो गयी।

Related

UP 7989110909701715549

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item