एपीओ अर्चना तिवारी ने पीसीएस जे में लगायी छलांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_718.html
जौनपुर। ‘वीरवान होत के चिकने पात’। इस कहावत को अर्चना तिवारी ने चरितार्थ करके दिखाया है। एपीओ पद पर तैनात रहने वाली अर्चना ने इस बार के पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार, गुरूजनों, शुभचिंतकों का नाम रोशन किया है। अर्चना मूलतः करंजाकला विकास खण्ड क्षेत्र के रामदासपुर-पतहना निवासी अवकाशप्राप्त शिक्षक दीपक तिवारी की पुत्री हैं। इनके दादा व्योमकेश तिवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। नेहरू इण्टर कालेज पतहना से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद अर्चना ने बीए, एमए व एलएलबी टीडीपीजी कालेज से उत्तीर्ण किया। इसके बाद तैयारी करते हुये एपीओ की परीक्षा उत्तीर्ण किया जो वर्तमान में गाजीपुर में तैनात हैं। इस बीच पीसीएस जे की परीक्षा दी जिसमें उनको सफलता मिल गयी। इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को देने वाली अर्चना का कहना है कि यदि लक्ष्य मजबूत हो तो मंजिल दूर नहीं होती है।

