aajtaktimes

केंद्रीय मंत्री केस दर्ज अनुप्रिया पटेल पर आईपीसी की कई धाराए

लखनऊ: मोदी मंत्रीमंडल में नई-नई मंत्री बनीं अनुुप्रिया पटेल पर आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। केंद्र्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ रविवार को लखनऊ में निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुप्रिया पटेल पर आईपीसी की धारा 143, 341 तथा 188 लगाई गईं हैं।

हजरतगंज के थानाध्यक्ष विजयमल यादव ने बताया कि अनुप्रिया तथा उनके समर्थकों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को लखनऊ दौरे पर आईं अपना दल सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया ने हजरतगंज में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद समर्थकों का जमावड़ा किया।

बिना अनुमति के किया था रोड शो
बता दें कि शनिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्‍यमंत्री बनने के बाद अनुप्रिया पटेल पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंची थीं। इस यात्रा में उन्होंने बिना अनुमति के बड़ी संख्‍या में गाडिय़ों के साथ हवाईअड्डे से लेकर हजरतगंज तक जोरदार रोड शो किया था। इससे यातायात बाधित हो गया और 2 घंटे से अधिक समय के लिए ट्रैफिक जाम रहा। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Related

UP 5720260790468966948

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item