aajtaktimes

ज़िला पंचायत अध्यक्ष पति के काफिले से असलहे बरामद, समर्थक हिरासत में

अध्यक्ष पति ने पुलिस पर लगाया दोहरी नीति अपनाने का आरोप
लखनऊ/सुल्तानपुर । ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति की लग्जरी गाडियो से प्रतिबंधित असलहों के साथ  आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दिया है। इस पुलिसिया कार्यवाही के बाद से ज़िले का  सियासी पारा गर्मा गया है।
जानकारी के मुताबिक लाईमंडी के निकट ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति के काफिले को पुलिस ने घेरे में ले लिया, सड़क पर ही गाडियो की तलाशी हुई और फिर पुलिस ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति को लेकर कोतवाली आ गई।
पुलिस की मानें तो ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति के काफिले में कुछ प्रतिबंधित असलहे बरामद हुए हैं, जिसमें पूछताछ के बाद ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति को तो छोड़ दिया गया है परन्तु इनके आधा दर्जन समर्थकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
उधर ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति शिवकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस राजनीतिक द्वेष से ग्रस्त होकर कार्यवाही कर रही है, उन्होंने पुलिस की कारवाई पर उंगली उठाते हुए कहा की पुलिस दोहरी नीति अपना रही है। आये दिन शहर में बाहुबली लोग असलहों का प्रदर्शन करते हुए गुज़र रहे हैं लेकिन पुलिस उन पर कारवाई के बजाये मुंह फेर लिया करती है।

Related

SULTANPUR 4053735759842889523

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item