aajtaktimes

बेची गयी महिला बरामद, प्रधान सहित तीन को जेल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना टिकैतनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर बेची
गयी महिला को बरामद करके ग्राम प्रधान सहित तीन लोगांे को जेल भेज दिया।
पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह जैदपुर थानाध्यक्ष को मुखबिर ने सूचना दी कि
ग्राम मंगूपुर में एक महिला बेहोशी के हालत में है वहीं पर कुछ लोग उसके
शरीर के अंगो को बेचने की खातिर उसको बाहर भेजने के फिराक में है। इसी
सूचना पर थानाध्यक्ष ने छापा मारकर कृष्ण कुमार पुत्र बहादुर के घर से
महिला को बरामद किया और मौके पर कृष्ण कुमार को धर दबोचा। घटना के बारे
में थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त महिला को कोतवाली देवा क्षेत्र के
ग्राम उखड़ी के प्रधान कुमार यादव ने उक्त महिला को बीस हजार रुपये में
बेचा था। पुलिस ने एक बोलेरो भी बरामद की है।

Related

UP 6504360974684732528

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item