aajtaktimes

मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन धूमधाम से मना

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देवा रोड स्थित गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट में उच्च प्रथमिक
अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में मेजर
ध्यानचन्द्र का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि मेजर
साहब को सिद्दत से हमेशा याद किया जायेगा। जिस प्रकार मेजर साहब हॉकी के
जादूगर के नाम से जाने जाते है। उसी प्रकार अनुदेशक विद्यालयों में अपनी
दायित्वो के निर्वहन करके खिलाड़ियों की पौध तैयार करें जिससे आने वाले
दिनों में जिले को खेल के रूप में जाना जाये जिला महामंत्री नीरज पाण्डेय
ने कहाकि हमारे लिए स्वास्थ्य को बढा़वा देना होगा। जिससे मेजर
ध्यानचन्द्र जैसे अन्य खिलाड़ी भी तैयार हो सके। इस अवसर पर बीपीएड्
संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष शमशाद अली राष्ट्रीय खिलाड़ी जय प्रकाश,
सुनील कुमार वर्मा, मो0 इकबाल साबरी, सन्दीप भारती, मनोज कुमार, उमेश
कुमार, अतुल शुक्ला, अशीष प्रकाश, सुजीत सिंह, लालचन्द्र वर्मा, अमरिश
यादव, अखिलेश, अरविन्द्र कुमार आदि खेल अनुदेशक मौजूद रहें।

Related

UP 1729383684739767782

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item