aajtaktimes

न दरोगा ने आधा दर्जन पशु तस्करों के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत पशु तस्करों ने बीती रात एक नीलगाय की
गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में जब तस्कर उसका मांस ले जाने लगे तो
ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तस्कर खाली हाथ भागने को मजबूर हो गये। बाद
में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा ने थाना जैदपुर में जाकर छः
लोगों के विरुद्ध वनजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मांस के टुकड़े को
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उक्त घटना के बाद गांव में तनाव पूर्ण
स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम
मंझपुरवा मजरे बम्हौरा लोदी में बीती रात गांव के ही पशु तस्करों ने
गाराबंदी कर एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में सभी तस्कर
उसके शरीर का मांस बोरे में भरकर जाने लगे। जब ग्रामीणों को उसकी भनक लगी
तो उन्होने शोर मचाया पशु तस्कर खाली हाथ भागने को मजबूर हो गये। गांव के
ही भूपेन्द्र सिंह, गुड्डू सिंह, हरिशंकर शर्मा आदि लोगों ने उक्त घटना
की सूचना वन क्षेत्राधिकारी हरख को दी। सूचना मिलने के बाद वन
क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्रीय वन दरोगा को मौके पर भेजा। वहां पर जब वन
दरोगा पहुंचा तो उसको ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। बाद में वन दरोगा ने
क्षेत्रीय पशु चिकित्सक को बुलाकर नीलगाय के शरीर का मांस का टुकड़ा सीजकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इसके बाद वन दरोगा थाना जैदपुर पहुंचे और
मझपुरवा गांव के निवासी सलाउद्दीन उर्फ संजू, जावेद खान, सद्दाम हुसैन,
इमरान खान, मो. मोबीन और मो. आवेश पुत्र शाहिद के खिलाफ वनजीव अधिनियम के
तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। समाचार भेजे जाने तक सभी पशु तस्कर फरार चल
रहे थे। जबकि ग्रामीणों ने इस घटना के बाद जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
घटना के बारे में थाना प्रभारी जैदपुर अशोक कुमार सरोज का कहना है कि
घटना का मुकदमा दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है। सभी आरोपी जल्द ही जेल
भेजे जायेंगे।

Related

UP 6273732452726160149

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item