विवाहिता की पीट पीटकर हत्या, दबंग ससुराल वालों ने पिता और भाई को पीटा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_477.html
बाराबंकी। कोतवाली देवा अन्तर्गत बीती रात दहेज लोभियों ने एक विवाहिता
की पीट पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर जब विवाहिता के परिजन घटनास्थल
पर पहुंचे तो दबंग ससुरालवालों ने उन सभी सदस्यों को जमकर पीटा और गांव
से खदेड़ दिया। मृतका के भाई की सूचना पर कोतवाली देवा प्रभारी ने मौके पर
जाकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मौत की
वजह बीमारी बता रही है। जबकि मृतका के चाचा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती
पत्र देकर घटना का मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की है। जानकारी के
अनुसार थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम खिरजापुर निवासी दयाराम ने
अपनी भतीजी क्रान्ति देवी की शादी चार वर्ष पूर्व कोतवाली देवा क्षेत्र
के ग्राम नईमऊ निवासी सुभाषचन्द्र के साथ में की थी। शादी के बाद से ही
पति पत्नी में काफी अनबन रहती थी। जिसका नतीजा यह था कि आये दिन मामूली
विवाद पर सुभाषचन्द्र अपनी पत्नी को मारता पीटता था और मायके से दहेज
लाने की बात करता था। चार दिन पूर्व सुभाषचन्द्र ने अपनी पत्नी को इतना
मारा था कि वह चलने फिरने में लाचार हो गयी थी। बीती शाम क्रान्ति के
चाचा दयाराम को फोन से सूचना मिली कि उसकी भतीजी की बीमारी से मौत हो गयी
है। सूचना मिलते ही दयाराम घर के अन्य सदस्यों को साथ में लेकर ग्राम
नईमऊ पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। अभी वह कोई कार्यवाही
करता उससे पहले ही दहेज लोभियों ने दयाराम और उनके घर के अन्य सदस्यों को
पहले जमकर डराया धमकाया और पिटाई करके खदेड़ दिया। वहां से भागकर सभी
पीड़ित कोतवाली देवा पहुंचे। जहां पर इन लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना
दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जावेद खां ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में मृतक के
चाचा का आरोप था कि दहेज लोभियों ने उसकी भतीजी को पीट पीटकर मार डाला
है। पीड़ित चाचा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर घटना का मुकदमा पंजीकृत
किये जाने की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी देवा का कहना था कि देखने
से तो मौत की वजह बीमारी लग रही है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही
जानकारी होगी।
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट अन्तर्गत बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध
अवस्था में मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के
लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम
बहरेलाडीह निवासी संजीत सिंह की पत्नी शिखा सिंह की घर पर संदिग्ध अवस्था
में मौत हो गयी। घटना के समय संजीत मौके पर नही था। जब संजीत अपने घर
पहुंचा तो उसको घटना की जानकारी हुई। आनन फानन में संजीत अपनी पत्नी को
इस उम्मीद से जिला अस्पताल ले गया कि शायद अभी शिखा में थोड़ी जान बाकी
हो। लेकिन डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की सूचना बाद
संजीत अपनी पत्नी की लाश को छोड़कर मौके से भाग निकला। रात को ही जिला
अस्पताल में तैनात डाक्टर ने मोबाइल फोन से मृतका के चाचा को घटना की
जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतका के पिता भाई और चाचा आदि लोग जिला
अस्पताल पहुंचे। इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में मृतका के चाचा का आरोप
था कि दहेज लोभियों ने जानबूझकर उसकी बेटी की हत्या कर दी है। जबकि
कोतवाली प्रभारी का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की
असली वजह पता चलेगी। समाचार भेजे जाने तक कोई भी आरोपी गांव में नही था।
पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।