aajtaktimes

फांसी से लटकती मिली वृद्ध की लाश, संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध सहित दो लोगों की संदिग्ध
अवस्था में मौत हो गयी। पुलिस ने लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के
लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम
असोहना निवासी 70 वर्षीय मंगल प्रसाद पुत्र शिवदत्त की लाश आज सुबह उसके
घर के सामने बने छप्पर के नीचे लटकती हुई मिली। मृतक के शरीर से खून बह
रहा था और देखने से लग रहा था कि अज्ञात लोगों ने वृद्ध की हत्या करके
आत्महत्या का रुप देने के खातिर लाश को छप्पर के नीचे फांसी के फंदे से
लटका दिया है। जिससे लोग यह समझे की वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
है।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने लाश का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। दूसरी घटना थाना
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में घटी। कस्बे के ही निवासी ताजबानों पत्नी
रिजवान अहमद की आज सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट
गयी है।

Related

UP 8231367932888375768

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item