सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया सरकार की योजनाएं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_173.html
बाराबंकी। समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष शब्बर रिजवी के नेतृत्व
मे अखिलेश अगेन 24 कार्यक्रम के अंतर्गत जनेस्मा डिग्री कालेज, बस
स्टैंड व् रेलवे स्टेशन पर समाजवादी पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं की
उपलब्धियाँ बाँटते हुए जनता से प्रदेश मे दुबारा अखिलेश के युवा नेतृत्व
वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। इस कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र भदौरिया रहे। इस अवसर पर छात्र सभा
जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे कोई पार्टी सबसे
ज्यादा चंदा देने वालों को टिकट देती है तो कोई पार्टी सबसे ज्यादा दंगा
कराने वालों को टिकट देती है पर उसके उलट समाजवादी पार्टी उस व्यक्ति को
टिकट वितरित करती है जिसे उसके क्षेत्र उसके विधानसभा की जनता निर्धारित
करती है। समाजवादी पार्टी तरक्की की पार्टी है विकास की पार्टी है। गाँव
गरीब किसान नौजवान, मुसलमानों की पार्टी है। अन्य पार्टियों की तुलना
समाजवादी पार्टी के इस चार साल के कार्यकाल की कर लेना, जुमले बोलने वाले
और करके दिखाने वाले मे समाजवादी पार्टी के मुकाबले दूर दूर तक कोई नहीं
दिखाई देंगे। आज 108 और 102 एम्बुलेंस ई-रिक्शा मेट्रो रेल के रूप में
विकास सड़कों पर चलता देखा जा सकता है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के
मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश
लगातार विकास की नई बुलंदियो को छू रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से
रोहित यादव, राहुल यादव आशु, अताउल्ला कुरौशी, नदीम वारसी, तलिब वारसी,
सर्वेश वर्मा, मोनू कुमार, दीप कुमार यादव, रवि कुमार सहित अन्य छात्र
सभा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

