कोतवाल के आश्वासन पर हटा जाम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_752.html
बाराबंकी। बीते मंगलवार को कोतवाली नगर अन्तर्गत पत्नी की बेवफाई से तंग
आकर धीरज कुमार ने फांसी लगा ली थी। लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया था कि
उसकी हत्या करके फांसी पर लटका दिया था। जिसको आत्महत्या का रुप देने की
कोशिश की गयी। जिसके विरोध में आज फैजाबाद-लखनऊ रोड स्थित पटेल तिराहे पर
सुबह 10 बजे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया और आरोपी
पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही
मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी बीपी यादव ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क
खाली करवाया। मामला आवास विकास स्थित काशीराम कालोनी के ब्लाक नं-13 में
रहने वाले धीरज कुमार(26) पुत्र फूलचन्द्र का है। धीरज की शादी दो वर्ष
पूर्व हुई थी। शादी के बाद से पत्नी का चाल चलन ठीक न होने के कारण धीरज
परेशान रहता था। विवाद काफी बढ़ गया तो धीरज की पत्नी ने न्यायालय में
तलाक का मुकदमा दायर कर दिया था। पति पत्नी के झगड़े से परेशान आकर धीरज
के पिता फूलचन्द्र ने दोनों को घर से अलग कर दिया था। जिसके बाद धीरज
केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित टीवी हास्पिटल के पीछे एक झोपड़ी में
किराये पर रहने लगा। मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे मृतक धीरज के परिजनों
को सूचना मिली कि धीरज ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वहीं पुलिस का कहना
है कि पीएम रिपोर्ट के आने के बाद पता चला कि उसने आत्महत्या की है।
फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।
