aajtaktimes

शिवसैनिकों ने रजिस्टार के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अन्तर्गत ग्राम सेवली निवासी शिवसैनिक
छोटे लाल गौतम की भूमि का तहसील फतेहपुर रजिस्ट्री आफिस में रजिस्ट्रार
के सांठ गांठ से दबंगों द्वारा इकरार नामा के स्थान पर धोखे से बैनामा
कराने तथा जमीन पर लगी फसल को दवा डालकर नष्ट करने एवं भूमि को जबरन
जोतकर कब्जा करने व शिवसैनिक मोहम्मद असलम निवासी रेलवे कालोनी मोहल्ला
गांधी नगर कोतवाली बाराबंकी के पैर का लापरवाही से ऑपरेशन करने वाले
आर्या हड्डी अस्पताल के संचालक डा. रोहित अग्रवाल द्वारा डेढ़ लाख रूपया
लेने के पश्चात लाचार बना देने के विरोध में शिवसैनिकों ने गन्ना दफ्तर
परिसर में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व धरना प्रदर्शन
किया, और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर अजय उपाध्याय को
सौंपा। इस मौके पर मनोज विद्रोही, शिवा पाठक, राजीव पाठक, विकास चौरसिया,
मोती लाल गौतम, छोटे लाल गौतम, मोहम्मद असलम, आकाश कुमार, व्यापारी नेता
अजय गुप्ता, पंकज कुमार, विपिन वर्मा, सोनू वर्मा, सौरभ गुप्ता आदि
प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related

UP 9128762961628143840

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item