aajtaktimes

नौवें दिन भी पब्लिक पावर का धरना जारी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाध्यक्ष गुरू प्रसाद वर्मा के नेतृत्व मे नौवें दिन भी
पब्लिक पावर का धरना रहा जारी। रामलली पत्नी गोविन्द व संजय गौतम पुत्र
काशीराम का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिस पर चोटों के आधार पर धारा 143,
223, 504, 506, 354 मुकदमा दर्ज किया। जबकि विशेष सचिव मुख्यमंत्री
कार्यालय के आदेश के बावजूद रामलली को जान से मार देने की नियत से तमंचे
से फायर करने वालों के विरूद्ध असन्द्रा के दीवान ने धारा 307 जान बूझकर
छोड़ दिया। पब्लिक पावर ने धारा 307 बढ़ाने तथा खेत की निशान देही की मांग
की है। खेत की निशान देही विभागीय कर्मी द्वारा करा दी जाये ताकि भविष्य
मे ऐसी धटना की पुनर्रावर्ति न हो। पब्लिक पावर का अनिश्चित कालीन धरना
16/8/2016 से गन्ना संस्थान बाराबंकी में लगातार जारी है। इनकी तीन
सूत्री मांगो मे पब्लिक पावर अ. की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सलीमुन
निशां खां ने 18 जुलाई 2016 को ज्ञापन देकर अवगत कराया था कि रामलली
पत्नी गोबिन्द प्रसाद ग्राम पूरे बलवन्त मजरे तोरई गांव थाना असन्द्रा
जिला बाराबंकी की जमीन स्थित ग्राम दुरौंधा थाना असन्द्रा विकास
खण्ड-सिद्धौर, तहसील हैदरगढ़ गाटा संख्या-202 रक्बा 0.251 हे0 व गाटा
संख्या-202 रक्बा 0.660 हे0 कृषि योग्य खेतों पर सामान्य वर्ग के दबंगों
द्वारा जालसाजी करके हरिजनों को उकसाकर कब्जा से बेदखल करने की साजिष
करने वाला व पति पत्नी को मारने पीटने के आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा
दर्ज करवा के रामलली के खेतों की अविलम्ब निशानदेही करवायी जाय। तथा
श्रीकांती पत्नी मोतीलाल ग्राम मिर्जापुर थाना असन्द्रा के घर चोरी करने
वाले परमात्मादीन पुत्र गयाप्रसाद ग्राम मिर्जापुर थाना असन्द्रा, जिला
बाराबंकी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवा के कार्यवाही की जाय। एवं
श्रीकांती पत्नी मोतीलाल ग्राम मिर्जापुर थाना असन्द्रा जिला बाराबंकी की
अनुसूचित जाति (पासी) की महिला को जाति सूचक गाली देकर अपमानित करने वाले
थानाध्यक्ष असन्द्रा को निलम्बित किया जाय। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सलीमुन
निशां, प्रदेश धरना आन्दोलन प्रभारी मो. रईस खान, गुरू प्रसाद वर्मा,
नान्हू प्रसाद यादव, सुनीता पटेल, सुनीता गौतम, अशोक कुमार गौतम,
हरिप्रसाद गौतम, अम्बरीश वर्मा, कमलेश कुमार, पूर्णमासी साहू, मोती लाल,
कल्लू, श्रीकान्त, अवधेश कुमार गौतम, जिला धरना आन्दोलन प्रभारी परीदीन
के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related

UP 124498235111071743

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item