aajtaktimes

2017 का चुनाव नौजवानों के दम पर लड़ेगी कांग्रेस: पुनिया

बाराबंकी। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी किसी का सहारा न लेकर अपने दम पर
चुनाव लड़कर शीला दीक्षित की अगुवाई में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेंगी।
कांग्रेस संदेश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करके आपने विश्वास दिलाया हैं
कि जनपद की सम्पूर्ण विधानसभाओं में कांग्रेस का परचम लहरायेंगा। उक्त
जानकारी सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने आगे कहा कि 27 साल यू.पी. बेहाल
कांग्रेस यात्रा के जनपद में ऐतिहासिक स्वागत के पश्चात् अपने आवास पर
आयोजित समीक्षा बैठक में कांग्रेस परिवार को बधाई देते हुए दी। बैठक का
संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा तथा अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष
अमरनाथ मिश्रा ने किया। श्री पुनिया ने कांग्रेसजनो में ऊर्जा का संचार
करते हुए कहा कि आज जनपद में ही नही सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में परिवर्तन
की आंधी चल रही हैं। सपा, बसपा, भाजपा के 27 वर्षों की सरकारों में आवाम
की पीड़ा बढ़ती ही गयी हैं और आज वह पीड़ा अपनी अंतिम चरण में हैं। प्रदेश
की आवाम आपको और कांग्रेस पार्टी को आशाभारी निगाहों से देख रही हैं अपने
देखा कि कांग्रेस पार्टी की संदेश यात्रा की जनपद की हजारों हजार आवाम ने
जिस तरह स्वागत करके वरिष्ठ कांग्रेसजनो को सर आंखो पर बिठाया हैं वह इस
बात का संकेत हैं कि आवाम आपसे अपना दिल मिलाकर 27 वर्ष पूर्व की तरक्की
खुशहाली गांव, गरीब, किसान की कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का बेसब्री
से इंतजार कर रही हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व एम.एल.सी.
गयासुद्दीन किदवई, कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष
छोटेलाल चौरसिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, प्रेमा अवस्थी,
सचिव गौरीशंकर मिश्रा, रामजियावन यादव, दीपक सिंह, सरजू शर्मा, बृजेश
दीक्षित, महबूब-उर-रहमान किदवई, मजहर अजीज खां, के.सी.श्रीवास्तव, कपिल
देव वर्मा, अरशद इकबाल, ज्ञानेश शुक्ला, सै. सुहेल अहमद, रामसागर यादव,
शहजादे आलम वारसी, निसार वारिस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद
थें।

Related

UP 7697180352644297029

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item