aajtaktimes

प्रगति समीक्षा के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने भूमि संरक्षण, भूमि
सुधार सहित कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति समीक्षा के
दौरान निर्देश दिया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरते और
उनका प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। डीआरडीए सभागार
में कार्यो की समीक्षा के दौरान उन्होने सिंचाई एवं जन संसाधन विभाग की
आईडब्लूएमपी योजना के क्रियान्वयन की स्थिति पर असन्तोष व्यक्त किया।
उन्होने कहा कि समस्त योजनाओं के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की जिओ
टैगिंग करायी जायेगी और कार्यो में डुबलीकेसी होने की जानकारी जिओ टैगिंग
से हो जायेगी। ऐसे अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होगी। मुख्य विकास
अधिकारी ने भूमि संरक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत चयनित कृषक समूहों के
सम्बन्ध में अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होने कहा
कि कृषक समूहों के चयन में पात्रता का ध्यान रखा जाये। यह भी सुनिश्चित
करें कि समूह सक्रिय रहें। उपकृषि निदेशक डा. एसपी सिंह ने बीज, उर्वरक
आदि निवेशों की उपलब्धता और वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी देते
हुए बताया कि उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरक में गुणवत्ता के
मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया कि
उर्वरकों की दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जाये। उन्होने गन्ना
अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र के गन्ना फसल वाले गांवों का
सर्वेक्षण करायें। उन्होने दुग्ध उत्पादकों को समय से दुग्ध मूल्य का
भुगतान कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में पशुपालन, उद्यान, मत्स्य सहित
सम्बन्धित विभागों की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में अग्रणी जिला
प्रबन्धक अशोक कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी राम कुमार यादव, जिला
उद्यान अधिकारी जय करन सिंह सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Related

UP 1561717154379090799

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item