aajtaktimes

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ खोला मोर्चा, एसडीएम से शिकायत

अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। ग्राम पंचायत खजुरी के दर्जनों पात्र गृहस्थी
राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड होने के बावजूद उचित दर विक्रेता
वृजेन्द्र पाल सिंह ने पांच माह से खाद्य सामग्री नही दिया है। जिसके
चलते गरीब परिवार भुखमरी की कगार पर पहुचं गये है ग्राम प्रधान सुहेल
अहमद व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवागिनी के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने
उपजिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच कराकर कर कोटा निरस्त
करने की मांग किया है। ग्राम पंचायत खजुरी की पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों
समा बानो ,सुनीता ,सविता सिंह, श्याम देवी, फागुनी , निर्माला संदीप नाग
हेमलता , राजू सहित सैकडों लोगों ने उचित दर विक्रेता  द्वारा पांच माह
से गल्ला ने देने से सपरिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच जाने का आरोप लगाया
है वहीं प्रमिला ने ने 25 किलो गल्ला देने ,शिवपति ने 20 किलो ,मुन्नी
देवी ने 10 किलो नीलम देवी ने 10 किलो गल्ला पंाच यूनिट के सापेक्ष देने
का आरोप लगाया है तथा प्रति यूनिट 11 रूपये 50 पैसा खाद्यान देने के
स्थान पर 15 रूपये मे सामग्री देने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने
इसी शिकायती प्रार्थना पत्र मे लिखा है कि वितरण रजिस्टर पर उनके फर्जी
हस्ताक्षर बना लेते है उपजिलाधिकारी ने प्रकरण को गम्भीरता पूर्वक लेते
हुए पूर्ति निरीक्षक सिरौलीगौसपुर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश
दिये है ।

Related

UP 2605692381768311499

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item