aajtaktimes

पुलिस बता रही नशेड़ी

अजमी रिज़वी
जैदपुर, बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत आज सुबह घर से निकले एक
पोस्टमास्टर की लाश संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई मिली।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला
दशहराबाग निवासी कृपा शंकर तिवारी का 25 वर्षीय पुत्र अमित तिवारी जो
बरौली मलिक ब्रांच में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था। वह आज सुबह करीब
6 बजे घर से पैदल घूमने के बहाने निकला था। करीब 9 बजे सुबह एक ग्रामीण
का फोन अमित के बड़े भाई विमल कुमार के पास आया उसको बताया गया कि उसके
छोटे भाई की लाश जैदपुर-हरख मार्ग के पास स्थित ग्राम चंदौली के किनारे
पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर परिजन वहां पहुंचे और बाद में पुलिस
को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जैदपुर ने लाश का पंचनामा भरा
और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अमित की मौत कैसे हुई यह चर्चा का विषय
बनी हुई है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अमित को अज्ञात ट्रक ने टक्कर
मार दी। इसी से उसकी मौत हुई है। जबकि जैदपुर पुलिस का कहना है कि मृतक
मारफीन पीने का आदि था। सारी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही
पता चलेगी कि मौत की असली वजह क्या है। वैसे परिजनों ने हत्या की आशंका
व्यक्त की है।

Related

UP 3470688278690803745

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item