चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सेवानिवृत्त पर बोले एबीएसए
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_115.html
बाराबंकी। रिटायरमेन्ट एक सरकारी प्रकिया है जिसके तहत एक निश्चित अवधि
में हर कर्मचारी व अधिकारी सेवा निवृत्ति होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी
होते है जो अपने विशिष्ट कार्यप्रणाली व व्यवहार के चलते जनमानस में एक
अलग छाप छोड जाते हैै। यह बात मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी रामनगर
आर.के. सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर के परिसर में उमानाथ
मिश्र के संयोजन व डा. आलोक शुक्ला के संचालन में आयोजित चतुर्थ श्रेणी
सेवा निवृत्ति कर्मचारी रामकैलाश के विदाई एंव सम्मान समारोह में कही।
श्री सिंह ने कहा कि रामकैलाश ने अपने कार्यव्यवहार से सभी का मन मोह
लिया था। हर कार्य वह पूरी निष्ठा व लगन के साथ करते थे। इनके कार्य एंव
व्यवहार से हम सभी लोगो को प्रेरणा लेनी चाहिए। राम कैलाश के स्वस्थ्य
जीवन व दीर्घायु की मंगल कामना करते हुये कार्यकाल खत्म होने के बाद भी
विद्यालय में आवश्यकता पडने पर सेवायें देने की गुजारिश की। समारोह में
प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पण्डित देवी प्रसाद मिश्र,
एबीआरसी देवेन्द्र सिंह, संजीव मिश्र, अनिल वर्मा, अश्वनी अवस्थी,
प्रधानाध्यापिका विन्ध्यवासिनी, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी
मिश्रा, चारू शुक्ला ने सेवानिवृत्ति रामकैलाश के कार्य व्यवहार की भूरि
भूरि सराहना करते हुये उनके शतायु की मंगल कामना की। मुख्य अतिथि खण्ड
शिक्षाधिकारी आरके सिंह ,देवेन्द्र सिंह,प्रधानाध्यापिका विन्ध्यवासिनी,
मो. राफिद, छविराम ने सेवानिवृत्ति कर्मचारी रामकैलाश को अंगवस्त्र व

