aajtaktimes

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ से की मुलाकात, सौंपा पत्र

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हैदरगढ़ की जन समस्याओं को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक सुन्दर
लाल दीक्षित ने आज राजधानी लखनऊ जाकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से
मुलाकात कर जन समस्याओं से अवगत कराया। गृहमंत्री ने पूर्व विधायक को
आश्वासन भी दिया। जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ क्षेत्र में विद्युत समस्या
हो या नहरों में पानी का मामला हो इस सम्बन्ध में दर्जनों बार भाजपाईयों
ने प्रदर्शन करके शासन प्रशासन को अवगत कराया लेकिन न तो क्षेत्र की
बिजली व्यवस्था में ही सुधार हुआ और न ही किसानों को नहरों के पानी का
लाभ मिल सका। इस मुद्दे को लेकर आज भाजपा के पूर्व विधायक सुन्दर लाल
दीक्षित उनके साथ में मण्डल अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, श्रवण कुमार
शुक्ला, रामसागर रावत आदि लोग आज दोपहर राजधानी लखनऊ में आये गृहमंत्री
राजनाथ सिंह से मुलाकात की और जन समस्याआंे से अवगत कराया। श्री सिंह ने
भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि इस सम्बन्ध में वार्ता की जायेगी।
गौरतलब हो कि गृहमंत्री हैदरगढ़ क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। इसलिये
जनता उनके व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ है।

Related

UP 6814195409287987876

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item