aajtaktimes

समाजसेविका के निधन पर शोकसभा

जौनपुर। नगर के बल्लोच टोला (सिपाह) स्थित सुग्रीव राय के आवास पर शोकसभा हुई जहां आरा गांव निवासी सत्यजीत राय की माता चन्द्रपत्ती राय 108 वर्ष के निधन पर शोक वक्त किया गया। इस दौरान सुग्रीव राय द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में विनोद राय प्रधानाचार्य ग्रामोदय इण्टर कालेज गौराबादशाहपुर ने उनके सामाजिक जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुये उन्हें कुशल समाजसेवी बताया। अन्त में मृतक के आत्मा की शांति हेतु मौन रखकर अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोकसभा में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, जगदीश नारायण राय, डा. देवरूप तिवारी, पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी, बृजभूषण राय, संत प्रसाद राय, पियूष राय, मनोज राय, नीरज मिश्रा मस्तु, नीरज राय मौजूद रहे।

Related

UP 6326575995310283504

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item