मोदी के नेतृत्व में भारत होगा विकसित देशः शैलेन्द्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_401.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र निषाद एडवोकेट ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के हरीपुर, पाली, लालपुर सहित दर्ज भर अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की आजादी के 70 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति बढ़ने से भारत शीघ्र ही विकसित देशों में शामिल होकर विश्व का मार्गदर्शक हो जायेगा। इसी क्रम में मुख्य अतिथि जय प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, कार्यक्रम अध्यक्ष अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक पतिराज राम सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. दिनेश पटेल, चन्द्र प्रकाश सिंह, डा. राजकुमार सिंह, संदीप निषाद, लाल बहादुर निषाद, देव नरायन निषाद, रमेश साहनी एडवोकेट, पारसनाथ निषाद, मिश्री लाल निषाद, सुरेश सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन डा. जगधारी ने किया।

