aajtaktimes

विकास योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो: प्रियंका

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक डीआरडीए गांधी
सभागार में सासंद प्रिंयका सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिले
के प्रभावी और समयबद्ध विकास के लिए संसद, राज्य विधान मण्डलों और
स्थानीय सरकारों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय
सुनिश्चित करने के मकसद की पूर्ति एवं विकास कार्यो की समीक्षा के लिए
गठित इस समिति की बैठक में संासद प्रिंयका रावत ने कहा कि अधिकारियांे,
कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के सम्मिलित प्रयास एवं प्रतिबद्धता से
विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाए बेहतर ढंग से संचालित की जा सकेगी।
उन्होने बैठक में मौजूद अधिकारियों से अपेक्षा की कि विभिन्न विकास
योजनाओं के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध
कराये। उन्होने यह भी चाहा कि विकास योजनाओं का त्वरित, प्रभावी एवं
गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने जिला सतर्कता
एवं अनुश्रवण समिति की पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की
प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अपेक्षा की कि जिन बिन्दुओं पर
कार्यवाही लम्बित है, उसे तुरन्त निस्तारित किया जाये। स्वच्छ भारत मिशन
अन्तर्गत जिले में 55 हजार शौचालय बनाये जाने का लक्ष्य है, जिसके
सापेक्ष शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। 14 वें वित्त आयोग की
संस्तुतियों के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों को 33 करोड़ की धनराशि
हस्तान्तरित की गई है, जिसके सापेक्ष विकास कार्यो के क्रियान्वयन हेतु
कार्य योजना तैयार की जा रही है। राजकीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम
अन्तर्गत कराये गये कार्यो एवं निर्मित करायी गयी पाइप पेयजल परियोजनाओं
की गुणवत्ता की जंाच जिलाधिकारी द्वारा कराई जा रही है। जिलाधिकारी अजय
यादव ने कहा कि इसमें गुणवत्ता की शिकायतें मिली है। पूरी रिपोर्ट मिलने
पर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करायी जायेगी। जिलाधिकारी अजय यादव ने बैठक
में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में
पूरी पारदर्शिता बरते। उन्होने कहा कि विकास योजनाओं मंे गुणवत्ता की
उपेक्षा करने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई होगी। उन्होने
अधिकारियों को योजनाओं को प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित
किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ जावेद अख्तर, सीएमओ डा. डीआर
सिंह, जिला विकास अधिकारी एके सिंह, डीएसटीओ डा. विनोद सिंह, सांसद एवं
विधायक के प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुखगण सहित समिति के सदस्यगण एवं
अधिकारीगण मौजूद थे।

Related

UP 7337048397793339413

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item