aajtaktimes

पुनिया ने किया सम्पर्क मार्ग का उद्घाटन

बाराबंकी। क्षेत्र का चौमुखी विकास ही मेरा लक्ष्य है, सांसद विकास निधि
से बना यह सम्पर्क मार्ग की सौगात आपको भेंट करने आया हूॅ, इससे आपका और
आपके परिवार का जीवन सरल होगा और प्रतिदिन होने वाली परेशानियों से आपको
छुटकारा मिलेंगा। मेरी कोशिश होगी कि आपकी हर परेशानी को दूर करने में हम
आपके सहभागी की भूमिका निभायें और आपकी पानी, सड़क, बिजली की समस्याओं से
आपको निजात दिलायें। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने
स्थानीय गांधी आश्रम में सांसद विकास निधि से बने खड़न्जें के मार्ग का
लोकार्पण करने के पश्चात् स्थानीय कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के बीच
व्यक्त किये। इस मौके पर मुख्य रूप से छोटेलाल चौरसिया, अमरनाथ मिश्रा,
दीपक सिंह, के.सी.श्रीवास्तव, मंजू दीक्षित, अकील अंसारी, सना मुही,
ज्ञानेश शुक्ला, राजेन्द्र वर्मा, आरिफ खान, मो. अकरम, शुऐब अहमद सहित
गांधी आश्रम के कर्मी तथा उनके परिवार के सदस्य मौजूद थें।

Related

UP 895469544988166300

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item