aajtaktimes

वृक्षारोपण कर छात्र नेताओं ने दिया पर्यावरण का संदेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज में छात्र नेता आशीष सिंह आर्यन
के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री आर्यन ने कहा कि
दुनिया के किसी भी मनुष्य या जानवर को स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक शुद्ध
और शांतिपूर्ण पर्यावरण आवश्यक होता है। पर्यावरण वह है जो प्रकिृतिक रूप
से हमारे चारों तरफ है और पृथ्वी पर हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करता
है। इस अवसर पर सौरभ द्विवेदी ने कहा कि जो हवा हम हर पल सांस लेते है,
पानी जो हम अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करते है, पौधें, जानवर और अन्य
जीवित चीजे यह सब पर्यावरण के तहत आता है। अगर प्रकृति के संतुलन में
किसी भी प्रकार की रूकावट आती है तो इसका असर हमारे पर्यावरण पे पड़ता है
जिसका हमारे जीवन पे गलत असर पड़ता है। इस अवसर पर प्रीतम सिंह वर्मा ने
कहा कि आज के युग में हर इंसान अपने निजी स्वार्थ के लिए पर्यावरण के साथ
खेल रहा है इसका दुरूपयोग कर रहा है। जल प्रदूषण, धवनि प्रदूषण, पेड़ों को
काटना, वायु प्रदूषण और कई तरह के पर्दूषणों से हम अपने वातावरण को दिन
पर दिन खराब करते जा रहे है। जिसका असर हजारी आने वाली पीढ़ी को ज्यादा
भुक्तना पढेगा। वृक्षारोपण में मुख्य रूप से शिवम् शुक्ला, मन्नूलाल
चौरसिया, प्रशान्त पाण्डेय, मोहम्मद आफाक, मोहम्मद इमरान, करन मिश्रा,
अभय शुक्ला, अजय गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, विनोद गुप्ता, गौतम सोनी, श्री
प्रकाश तिवारी, मनोज गुप्ता, नीरज सिंह सहित दर्जनों छात्र नेताओं ने इस
अभियान में हिस्सा लिया।

Related

UP 6386921902611984476

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item