aajtaktimes

हमेशा खलेगी रफीक चौधरी की कमी: गोप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा में लम्बे समय तक रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष के
रूप में काम करते हुए पार्टी को निरन्तर मजबूत करने वाले स्व. रफीक चौधरी
की कमी को पूरा किया जाना मुश्किल ही नहीं, असम्भव है। उक्त विचार
ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने व्यक्त करते हुए कहा कि
श्री चौधरी ने सदैव सपा के सच्चे सिपाही के रूप में तन-मन से पार्टी की
सेवा की है और आज उनके पुत्र अतीक राईन को सपा के विधानसभाध्यक्ष की
जिम्मेदारी सौंपते हुए सुखद अनुभूति के साथ ही पूरी उम्मीद है कि पिता की
भांति पार्टी में एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। इस अवसर पर
सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,
उ0प्र0 कोआपरेटिव बैक लि0 के चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा, राम नाथ
मौर्य, नसीम कीर्ति, राजेन्द्र वर्मा पप्पू, अजय वर्मा बब्लू, प्रभात
सिंह, पप्पू बनर्जी, पिन्टू सिंह, ज्ञानू सिंह, तेज प्रताप सिंह, पारस
चौहान, लल्लू सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related

UP 6641933004603234759

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item