खनन माफियाओं ने खेत को बना डाला तालाब
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_945.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। पुलिस
को मोटी रकम देकर खनन माफिया जबरदस्ती किसानों के खेतों से अवैध खनन
कराने में नही चूकते हैं। यहां तक की जब किसान थाने पर शिकायत करता है तो
पुलिस किसान को ही धमका कर खदेड़ देती है। जानकारी के अनुसार, थाना कोठी
क्षेत्र में इन दिनों खनन माफियां पूरी तरह से सक्रिय हैं। शाम ढलते ही
खनन माफिया क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं और खुलेआम अवैध खनन करवाते
हैं। ऐसा नही है कि अवैध खनन की जानकारी राजस्वकर्मियों और पुलिस को न
हो। लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी दोनो विभागों के अधिकारी खामोश रहते
हैं। बीती रात खनन माफियाओं ने अपने कारनामों की हद कर दी। थाना कोठी
क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी एक खनन माफिया ने बीती रात इसी थाना
क्षेत्र के ग्राम डफरापुर मजरे इनायतपुर निवासी मो. नफीस अली के खेत में
चोरी से पूरी रात डम्फर और जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी का खनन करवाकर खेत
को तालाब बना दिया। आज सुबह जब नफीस को इस बात की जानकारी हुई तो उसने
कोठी पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोठी पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नही की।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।