सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा सपा विधायक को ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_194.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अपनी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर सफाईकर्मियों ने जिलाध्यक्ष की
अगुवाई में रैली निकालकर एक ज्ञापन हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक
राम मगन रावत के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजा।
इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि हम लोग सबसे
ज्यादा काम करते हैं लेकिन पगार के नाम पर सिर्फ मानदेय मिलता है।
उन्होने कहा कि हम लोगों को भी राज्यकर्मचारियों की तरह पदोन्नति मिले और
हम लोगों को भी राज्यकर्मचारियों का दर्जा मिले। सफाईकर्मचारियों ने
कादिरपुर चौराहे से रैली निकालकर नई सड़क स्थित सपा विधायक राम मगन रावत
के आवास पर जाकर उनको आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें सपा विधायक ने सभी
सफाईकर्मियों को आश्वासन दिया कि आप लोगों का मांग पत्र प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौपेंगे। आप लोगों की जो भी जायज मांगे होंगी
उनको पूरा किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से तहसील हैदरगढ़
क्षेत्र के सैकड़ो सफाईकर्मियों सहित विनोद कुमार, अशोक कुमार रावत, संतोष
यादव, संतोष श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे।