मायावती केवल दलितों को भ्रमित कर रहींः शैलेन्द्र निषाद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_20.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र निषाद एडवोकेट ने जफराबाद विस क्षेत्र के नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, मैरादखान सहित अन्य गांवों का दौरा किया जहां उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार एवं त्याग की कमी की वजह से मायावती दलितों को भ्रमित करके एवं अत्याचार के नाम पर धर्म परिवर्तन का नारा देकर उनके मूलभूत अधिकार और कानून द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकार का हनन कराकर उनको देश की धारा से अलग करने का प्रयास कर रही हैं। इस मौके मुख्य अतिथि जय प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि आज मर्यादाओं का पालन न होने से उत्तर प्रदेश, कश्मीर, बिहार में राष्ट्र विरोधी ताकतें अपना सिर उठाकर नवयुवकों को दिग्भ्रमित करके विकास में बाधा उत्पन्न करा रही हैं। इस अवसर पर अखिलानन्द मिश्र, पप्पू गुप्ता, प्रेम विश्वकर्मा, गुड्डू सोनकर, शुएब अंसारी, अशोक सिंह, मुरारी सिंह उपस्थित रहे। सभा का संचालन रमेश चन्द्र मोदनवाल ने किया।

