aajtaktimes

बारी समाज के साथ उपेक्षा कर रही सपा सरकारः जय प्रकाश

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बारी महासभा की बैठक मंगलवार को जिला महामंत्री निमित्त बारी के खासनपुर स्थित आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बारी टुन्नू एवं संचालन महामंत्री निमित्त बारी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री बारी ने प्रदेश सरकार पर बारी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुये कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बारी समाज के उत्थान हेतु कोई कुछ नहीं किया गया और न ही कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में संरक्षक नन्द लाल रावत ने कहा कि बारी समाज का उत्थान तभी संभव होगा जब प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक रूप से सुदृढ़ होने के लिये कोई ठोस योजना अमल में लायी जायेगी। इस अवसर पर अभयनाथ बारी, शिव प्रकाश बारी, चन्द्रशेखर बारी, मुकुल बारी, रमेश चन्द्र बारी, जय प्रकाश बारी, शिव प्रसाद बारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 6952641615477044651

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item