aajtaktimes

नरसिंह यादव को क्लीन चिट मिलने पर जनपद के पहलवान खुश

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव को नाडा द्वारा क्लीन चिट मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये जिला कुश्ती संघ के संरक्षक डा. बृजेश यदुवंशी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं। परिणाम सबके सामने है। उक्त बातें डा. यदुवंशी ने नगर से सटे लिलाटवीर कुश्ती स्थल पचहटियां पर उपस्थित जनपद भर के पहलवानों के बीच कही। उन्होंने कहा कि नरसिंह यादव का रियो ओलम्पिक जाने का रास्ता साफ हो गया है। हम सबको पूरी उम्मीद है कि नरसिंह देश के लिये मेडल अवश्य लेकर आयेंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव ने कहा कि घिनौनी हरकत करने वालों को मुंह की खानी पड़ी। राष्ट्रीय पहलवान रेलवे राममूरत यादव ने कहा कि अंततः गलत लोगों के चेहर बेनकाब हो ही गये। इस दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं गले मिलकर बधाई दिया। इस अवसर पर कमला यादव, सुरेन्द्र यादव, मग्घू राम यादव, सुरेश गायक, बजरंगी, चन्द्रशेखर, शोभनाथ, मोने पहलवान, आल्हा, कमलेश, अजय, लालू, निरंजन सहित तमाम पहलवान मौजूद रहे।

Related

UP 6298995590874233777

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item