aajtaktimes

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निकली तिरंगा यात्रा

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर शनिवार को तिरंगा यात्रा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गयी। जिसमें केराकत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता दिग्विजय सिंह गिहार के नेतृत्व में बजरंग नगर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो कोइलारी, उचैवा, केरहुवा, अमरौली, चन्दवक,  खुज्जी मोड़ सहित कई गांवों में गयी। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में सर्वसमाज का विकास जोरों से हो रहा है जिसमें सबसे ज्यादा विकास दलित समाज का हुआ। केन्द्र सरकार बगैर भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में केराकत सहित जनपद के सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा और प्रदेश में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर पर डा. निपेन्द्र सिंह, बालेन्द्रु प्रसाद सिंह, आलोक सिंह, मनोज कन्नौजिया, सच्चिदानन्द शर्मा, वीरेन्द्र ज्योति, पिंकू सिंह, नीरज मौर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डा. रमाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। उधर नगर के खासनपुर वार्ड में भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाला और मोदी सरकार की नीतियों को जनता को बताया। उक्त अवसर पर डा. संजय पाण्डेय, रामकृष्ण बिन्द, दिलीप कुमार, पप्पू मौर्या आदि उपस्थित रहे। वहीं नगर विधानसभा के खेतासराय क्षेत्र में भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, अजय सिंह प्रधान, महामंत्री कृष्णा बरनवाल के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाला गया।

Related

UP 3122454805390676185

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item