aajtaktimes

सदर विधायक ने किया सोलिंग निर्माण का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शिता बरतने और सब कुछ एक क्लिक पर
रखने की ख्वाहिश के तहत 8 विभागों की 26 सेवाओं को आन लॉइन किया। प्रदेश
भर में खुले लोकवाणी, जनसुविधा केन्द्रों और घर बैठे विभिन्न
प्रमाणपत्रों को हासिल करने के लिए ई-डिलीवरी सिस्टम की शुरूवात की गयी
है। अब तक करोड़ो नागरिक इसका लाभ उठा चुके है। उक्त विचार आज ग्राम देवा
विकास खण्ड ग्राम पल्टा में सोलिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के
पश्चात सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री
यादव ने आगे कहां कि ई-सिस्टम से खसरा-खतौनी, जन्म प्रमाण पत्र, मुत्यु
प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाओं के लिए, प्रमाण पत्र या आवेदन घर बैठे किया
जा सकता है। यदि घर में इण्टरनेट की सुविधा न हो तो न्यूनत्म पैसे में
लोकवाणी केन्द्रों से इसे हासिल किया जा सकता है, विभिन्न सरकारी
नौकरियों, कार्यों के लिए स्वप्रामाणित प्रमाणपत्रों की सेवा शुरूवात की
गई है। वही शपथ पत्र की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गयी है। उक्त अवसर पर
मुख्य रूप से कामता प्रसाद यादव, रमेश यादव, विनय यादव प्रधान, राम
खेलावन यादव, सोभन यादव, मो. रिजवान संजय, नन्हेंलाल यादव प्रधान, बाबूल
मिश्रा, संजय मिश्रा, गुड्डू यादव, राम गनेश यादव, विजय पाण्डेय, राजू
सिंह, राम नरेश सिंह, हजारी लाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Related

UP 9071926128818830988

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item