बाबा बर्फानी का विशाल भण्डारा, पहुंचे हजारो भक्त
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_755.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रत्येक वर्ष बाबा बर्फानी के यहां भण्डारे का आयोजन करने
वाले कैलाशनाथ शर्मा ने इस बार भी बाबा बर्फानी से सकुशल वापसी के बाद आज
नगर पालिका हाल में एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया। इस भण्डारे में
राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप,
सांसद प्रियंका सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलो के नेताओं से लेकर
नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने शिरकत की और भण्डारे का
प्रयास ग्रहण किया। इस मौके पर भण्डारे का आयोजन करने वाले श्री शर्मा ने
बताया कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से इस बार भी उनके दरबार में हम लोगों
को कोई भी तकलीफ नही हुई और उनके आशीर्वाद से बालटाल के पास हम लोगों का
भण्डारा कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो गया और बाबा बर्फानी का दर्शन करने
आये हजारो भक्तों ने हमारे भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया था। नगर पालिका
परिसर में भण्डारा सुबह 10 बजे शुरु हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस
भण्डारे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो के हजारो लोगों ने प्रसाद
ग्रहण किया। इस आयोजन में मुख्य रुप से बाबू लाल यादव, लखन यादव, भरत
सिंह, शिवनारायन, राघवराम, उपेन्द्र नाथ, रामसूरत, सरनाम सिंह मुख्य रुप
से शामिल थे।