aajtaktimes

पब्लिक पावर घेरेगा मुख्यमंत्री आवास

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दलितो की जमीन पर से दबंगो का अवैध कब्जा हटवाने और थाना
प्रभारी असन्द्रा द्वारा दलित महिला को सरेआम अपमानित करने के मुद्दे को
लेकर पिछले पांच दिनों से धरना दे रहे पब्लिक पावर के जिलाध्यक्ष गुरु
प्रसाद वर्मा ने आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष श्री वर्मा
ने बताया कि थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम पूरे बलवंत मजरे तरोई गांव
निवासिनी रामलली पत्नी गोविन्द प्रसाद की जमीन ग्राम जरौंधा में स्थित
है। उस जमीन पर दबंगो ने जालसाजी करके अवैध कब्जा कर रखा है। जिसकी शिकयत
पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से की लेकिन नतीजा कुछ नही निकला। जब इस मामले
की शिकायत लेकर पीड़िता थाना असन्द्रा पहुंची तो थाना प्रभारी ने उक्त
महिला को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर दिया। श्री वर्मा ने बताया कि
16 अगस्त से हम लोग गन्ना संस्थान में धरने पर बैठे हैं लेकिन जिला
प्रशासन कोई भी सुनवाई नही कर रहा है। उन्होने चेतावनी दी कि अगर
जिलाधिकारी हम लोगों की शिकायत पर कार्यवाही नही करते हैं तो हम लोग
मुख्यमंत्री आवास के सामने जाकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। धरने
में मुख्य रुप से सनीमुल निशा, सुनील पण्डित, सुनीता गौतम, अशोक कुमार,
परीदीन सहित पब्लिक पावर के दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 468228443089155320

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item