aajtaktimes

भारत माता के जयकारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर शहीदों की याद में तिरंगा
यात्रा देवां ब्लाक के मेला मैदान से भाजपा नेता जंगबहादुर पटेल की
अगुवायी में 250 मोटर साइकिलों से भारत माँ की जय के नारों के साथ बन्दे
मात्रम कहते हुए लोग निकले। कार्यक्रम में भाजपा सांसद प्रियंका सिंह
रावत ने मोटर साइकिल यात्रा को झण्डा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना
किया। इस मौके पर सांसद प्रियंका सिंह रावत ने बाराबंकी की जनता से देश
के शहीद हुए वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धंाजली अर्पित करने की अपील की, और
देश के विकास के लिए लगातार दिन रात एक करने वाले देश के प्रधानमंत्री के
साथ जुड़ने के लिए निवेदन किया। यात्रा देवां से भटेहटा होते हुए देव गांव
लोहजर से गुजरते हुए बड़ी छेरिया से होते हुए कोटवा कला, दास खण्ड मार्ग
से गुजरते हुए भयारा रोड जसनवारा होते हुए देवां मार्ग से सिपाहिया होते
हुए यह यात्रा ग्वारी होते हुए बरेठी पहुंची। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य
रूप से रमेशचन्द्रा, हर्षित वर्मा, गुड्डू चौहान ,विवेक वर्मा, शिव कुमार
जयसवाल, उदय वर्मा बृजेश रावत, हुकुम सिंह, रसीले वर्मा, आशीष वर्मा,
आनन्द वर्मा, बंशराज वर्मा, विनय वर्मा, सत्यनरायण शुक्ला, सतेन्द्र
रावत, अशोक वर्मा, उत्तम वर्मा, सुरेश यादव, अमित वर्मा सहित सैकड़ो
कार्यकर्ता मोटर साइकिल के साथ उपस्थित रहें। वहीं दूसरी तरफ
सिरौलीगौसपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान गांवो में मिल रहे जन समर्थन से
स्पष्ट हो गया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तीन
सौ से अधिक सीटे जीत कर स्पष्ट बहुमत की सरकार बनायेगी। यह बात तिरंगा
यात्रा के समापन अवसर पर ग्राम खजुरिहा में आयोजित प्रेस वार्ता मंे
राधाकृष्ण मिश्र व रामसजीवन वर्मा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए
कही। नेताद्धय ने अपने भाषण मंे कहा कि सपा के कुशासन और बसपा की
जातिवादी राजनीति से आम जनमानस ऊब चुका है। भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी व
जातिवाद से मुक्त शासन उ0प्र0 को भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है।
शनिवार को ग्राम बनौक से मण्डल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डे की अगुवाई मंे
प्रारम्भ हुई। तिरंगा यात्रा, सैदनपुर, पंजरौली, रायगंज, मौलाबाद शहरी,
मेलारायगंज, करोरा, करामतपुरवा, महमदपुर, सिरौली गौसपुर, बदोसरांय,
रसूलपुर, दरिगापुर आदि दर्जनो गांवो से होते हुए ग्राम खजुरिहा में
पहुंचकर समाप्त हुयी। तिरंगा यात्रा में जोश खरोश के साथ कार्यकर्ता जय
हिन्द जयभारत और जय श्रीराम के नारो का उदघोष किया। मण्डल महामंत्री
प्रेमशंकर तिवारी, दुर्गेश कुमार शैलेन्द्र विश्वकर्मा, मुकेश यादव,
बृजेन्द्र प्रताप वर्मा, अनिल कुमार अवस्थी, मनोज सोनी, भुल्लन वर्मा,
शिवकुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 643672864353690257

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item