aajtaktimes

रामगोपाल ने जनता दर्शन में सुनी जसमस्याएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा जिला मुख्यालय पर जनता दर्शन में पहुंचे जैदपुर विधायक राम
गोपाल रावत ने जनता की सुनी समस्याऐं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को
निर्देश दिये। श्री रावत ने बताया कि बांसा दरगाह में शीघ्र विद्युत
परिवर्तक (ट्रांस्फार्मर) को रखवाने हेतु विद्युत विभाग से कहा गया है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तेजी के साथ विकास के कार्याें में मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव तत्परता दिखा रहे हैं। उससे अधिक रूचि जिले के आलाधिकारी
लेकर तेजी लायें। शिथिलता कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अब होगी
कार्यवाही, जनता परेशान न हो, सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारी अपने
कार्यालय में सुने जन समस्यायें, हमारे लोगों के पास समस्याये जब आती है
तो ऐसे लगता है कि अधिकारी-कर्मचारी नहीं सुन रहे है, हम ऐसे लोगों को
चिन्हित कर सरकार को बतायेंगे कार्यवाही होगी। हम विकास के एजेन्डे पर
चुनाव लड़ने जा रहे हैं, हमारे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैकड़ो योजनायें
भी चलाकर जनता का दिल जीता है। जनता दर्शन में पार्टी महासचिव अनिल यादव,
राजेन्द्र वर्मा, चेयरमैन हैदरगढ़ अखिलेश सिंह, उमाकान्त श्रीवास्तव,
प्रधान हिमांशू सिंह, बलराम सिंह, शानू सिंह, राजेश यादव, पंकज चतुर्वेदी
सहित आदि लोग उपस्थित थें।

Related

UP 6914727065663459487

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item