aajtaktimes

पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से कुर्मी समाज नाराज

बाराबंकी। कुर्मी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक महावीर नगर में सम्पन्न
हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार एवं हिन्दू
समाज के साथ सौतेला व्यवहार करने के साथ-साथ जिले में हो रहे खाद्यान
घोटाले पर महत्वपूर्ण चर्चा हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला
प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि समाज के प्रति समर्पण व लगाव
को देखते हुए अनुज वर्मा पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी सुभाष नगर को
कुर्मी स्वाभिमान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंगबहादुर पटेल ने
जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया, और उनसे संगठन को बढ़ाने के विश्वास के साथ
कुर्मी समाज के लिए संघर्ष करने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से
आशीष वर्मा, आनन्द वर्मा, राहुल वर्मा, अमित वर्मा, अजीत सिंह, राम विलास
वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, विपिन वर्मा, राम चन्द्र वर्मा, विजय सिंह
वर्मा, सतीष वर्मा, राम प्रसाद वर्मा सहित सैकड़ो समाजिक कार्यकर्ता
उपस्थित रहें।

Related

UP 7164629892772853096

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item