दिव्यांगजनों का सेमिनार आज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_120.html
बाराबंकी। महिला उत्थान संस्थान के अध्यक्ष मोे. हारून सिद्दीकी ने बताया
है कि दिव्यांगजन विकास विभाग उ.प्र. शासन के सहयोग से निःशक्त जनो के
विकास हेतु शासन द्वारा प्रायोजित योजनाओ की जानकारी देने हेतु एक दिवसीय
सेमिनार का आयोजन 10 अगस्त दिन बुधवार को स्थानीय ज़ी पैलेस पल्हरी चौराहा
नबीगंज बाराबंकी में किया जायेगा। सेमिनार में क्षयरोग एंव कुष्ठ रोग के
उन्मूलन हेतु सरकार द्वारा किये गये पहल विकलांगता की शीघ्र पहचान एंव
रोकथाम के उपाय प्राथमिक केन्द्रो पर वि़द्यमान सुविधाओ की जानकारी एंव
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही अन्य सुविधाओ की जानकारी दी
जायेगी।

