aajtaktimes

कई गुटो में बटी भाजपा

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मंगलवार को तहसील मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु
मंदिर में पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये
जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कई हिस्सो में
बटी नजर आई तथा कई भाजपा के दिग्गज जुझारू कार्यकर्ता समारोह से गायब
रहे। जहां पर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता गायब रहे लेकिन नव नियुक्त
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत के व्यक्तिगत रूप को देखते हुए उनके
आने के बाद कुछ लोगो ने कार्यक्रम में पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपा नेता एवं जेबीएस कालेज के प्रबंधक अंगद सिंह व भाजपा नेता एवं ओम
इंण्डेन गैस एजेंसी दरियाबाद के मालिक अनूप द्विवेदी ने श्री रावत का
जोरदार स्वागत किया।

Related

UP 4689879955802967095

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item