दिव्यांगों में होती है विशेष प्रतिभा: ओम प्रकाश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_215.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। महिला उत्थान संस्थान के तत्वाधान में एंव दिव्यांगजन विकास
विभाग उ.प्र. शासन के सहयोग से निःशक्त जनो हेतु संचालित की जा रही
योजनाओं का प्रचार प्रसार करने हेतु एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन स्थानीय
जी पैलेस पल्हरी चौराहा नबीगंज रोड में किया गया। सेमिनार को सम्बोधित
करते हुए पूर्व प्रमुख सचिव विकलांग कल्याण उ.प्र. शासन डा. ओम प्रकाश ने
कहा कि प्रत्येक दिव्यांगजन में किसी न किसी प्रकार की विशेष प्रतिभा
विद्यमान होती है। आवश्यकता इस बात कि है की उनकी प्रतिभा को विकसित करने
के लिए समुचित अवसर उपलब्ध करायें जायें जिससे वह आत्मनिर्भर होकर अपना
जीवन यापन कर सके सेमिनार को विशिष्ट अतिथि मोनिका लाल ने सम्बोधित करते
हुए कहा कि राज्य सरकार विकलांग जनो के लिए अनेको योजनाये संचालित कर रही
है। जैसे विकलांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायता उपकरण,
विकलांगजन से शादी पर पुरस्कार, दुकान निर्माण/संचालन योजना, निर्धन व
असहाय विकलांगजन को चिकित्सीय अनुदान आदि बहुत सी योजनाओ का संचालन कर
रही हैै जिसका लाभ सभी विकलांगजन निःशुल्क उठा सकते है संस्था अध्यक्ष
मो. हारून सिद्दीकी ने कहा कि शारीरिक विकलांगता, मन्दबु़िद्व विकलांगता
कोई अभिशाप नही है विकलांगजनो की सेवा एक परमपूज्य सेवा है जिन्हे उनके
अधिकारो के प्रति जागरूक करना एंव शिक्षित करना अत्यन्त आवश्यक है।
कार्यक्रम को शबाना बेगम अध्यक्षा शिल्प श्री महिला सेवा समिति, सलीम
मास्टर, कामिल सिद्दीकी, वीके अवस्थी, बलराम कुवर, गुलफाम अहमद, खुर्शीदा
बानो, सुनीता वर्मा, अजीज़ फातिमा रिज़वी, रितु सिंह आदि ने सम्बोधित किया।