aajtaktimes

जिलाधिकारी कार्यालय घेर कर दिव्यांगो ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पिछले 12 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने
जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या मे
नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे दिव्यांगों ने ग्यारह सूत्रीय
मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के इस आश्वासन पर सौंपा कि 15 दिनों मे
बिन्दुवार मांग पत्र पर कार्यवाही की जायेगी। दिव्यांगों ने स्थलीय
सत्यापन न होने की दशा मे आगामी 30 अगस्त को धरना प्रदर्शन का ऐलान किया
है। विगत 30 जुलाई से गन्ना दफ्तर मे धरना प्रदर्शन शुरू करने वाले
दिव्यांगों ने पात्रता के आधार पर लोहिया आवास, पेंशन, उपकरण, राशन
कार्ड, स्वरोजगार ऋण, रोडवेज बसों की मनमानी रोकने, काशीराम आवासों का
आवंटन करने, दिव्यांग आरक्षण के अनुसार ठेका, कोटा पट्टा मे सहभागिता
दिलाना, जिला चिकित्सालय मे दिव्यांग मरीजों के लिए बेड आरक्षित करना
संविदा व मनरेगा के तहत रोजगार दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी
कार्यालय पर भारतीय विकलांग कल्याण सेवा परिषद के पदाधिकारियों को
अतिरिक्त मजिस्टेªट ने 15 अगस्त को ट्राई साइकिल वितरण कराने व शेष
समस्याओं का संलग्नक सूची के अनुसार सत्यापन करवाकर 15 दिनों मे निराकरण
कराने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त करते हुए
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने कार्यवाही न होने की दशा मे 30 अगस्त को
मासिक बैठक मे पुनः धरना शुरू करने की घोषणा की है। प्रदर्शन मे
उपाध्यक्ष परशुराम रावत, आरबी सिंह, अंशू जायसवाल, रंजीता देवी, सुशील
कुमार, देशराज, अवधेश कुमार, विजय बहादुर, ननकऊ सिंह, प्रेमा देवी, लज्जा
वती, कनीज बानो, बृजेष कुमार, मनीष कुमार, अजय कुमार राय, रामदुलारी,
कृपाषंकर गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या मे दिव्यांग शामिल थे।

Related

UP 2749204915950064863

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item