धर्म की राजनीति नही करती सपा: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_531.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार में सभी धर्माे एवं जातियों का मान-सम्मान
सुरक्षित है। सपा कभी किसी एवं धर्म व जाति की राजनीति नहीं करती है।
सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में जो नीतियां व कार्यक्रम बनाये है वह सभी
के लिए है और उनका पूरा लाभ सभी वर्ग एवं जाति के लोग ले रहे है। उक्त
विचार आज आम आदमी योजना के अन्तर्गत चन्द्रानी उर्फ कलावती पत्नी स्व.
मेवालाल निवासी गौरिया, अंजली देवी पत्नी स्व. रमेशचन्द्र निवासी
सालेहनगर को तीस-तीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि की चेक देने के
बाद सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव
ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास
की नित्य एक नई इबारत लिख रही है। विकास कार्यों से प्रदेश का कोई कोना
अछूता नहीं है। समाजवादी सरकार ने जो भी जनकल्याणकारी योजनाए बनायी है वह
अपने आप में एक एतिहासिक योजनाएं है दूसरे प्रदेश हमारे प्रदेश की
योजनाओं से प्रेरित होकर उनको अपना रहे है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से
कोमल प्रसाद रावत, मेवालाल, सुरेन्द्र कुमार, कैलाश बहादुर, मो. रिजवान
संजय, विजेन्द्र कुमार लेखपाल, पहलाद यादव, सुधीर यादव, गुड्डू यादव,
विनय यादव, अमित वर्मा, तुशार कान्त श्रीवास्तव, पंकज कुमार, विनय कुमार,
मो. सलीम, शिवा यादव, आशू यादव आदि लोग उपस्थित थे।