आतंकवादियों की धमकी से नही डरता: रंजीत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_451.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद बाराबंकी की सरकारी बेवसाइट को हैक कर
ट्यूनिशिया फल्लागा टीम के फल्लागा उचीहा ग्रुप की ओर से लिखकर संदेश
भेजा है कि ‘‘हम वापस आ गये, मुस्लिमों के खिलाफ किसी भी तरह का अत्याचार
बर्दास्त नही करेंगे’’। बेवसाइट को इस्लाम को शान्ति का धर्म कहा गया है।
इस संदेश का सीधा मतलब यह निकलता है कि किसी प्रकार की धमकी देने की नीयत
रखी गयी है। नगर पालिका के चेयरमैन ने इसका संज्ञान बड़ी गम्भीरता से लिया
है। पालिका अध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि मन्दिर न्यास के प्रदेश
अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि फल्लागा उचिहा ग्रुप के टीम
को ये बताना चाहूंगा कि बाराबंकी ही नही पूरे हिन्दुस्तान में कही पर भी
मुस्लमानों पर अत्याचार नही हुआ है हिन्दू समाज इन्हें पूरा संरक्षरण
प्रदान करता है। उन्होंने कहा यदि वो इस कार्य के लिये बाराबंकी वापस आ
रहे हैं तो उनके लिये यह जगह सुरक्षित नही है। हमारी सरकारी बेवसाइट पर
यदि धमकी देने की कोशिश की है तो अपना पता भी बता दें।
सभासदों की बैठक सम्पन्न
बाराबंकी। नगर पालिका में सभासदों की आकस्मिक बैठक की गयी। जिसमें परिषद
की सरकारी बेवसाइट हैक होने पर गम्भीरता से चर्चा करके इस धमकी भरे
शब्दों के प्रति घोर निन्दा की गयी। चूंकि परिषद के चेयरमैन यहां के
मुखिया हैं तथा जनता से निर्वाचित होने के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता
भी हैं हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण न्यास के प्रदेश
अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया है। इस धमकी से सीधे तौर पर उनको निशाना
बनाने की कोशिश की गयी है जिसे हम सभासद गणों सहित नगर के समस्त जनता इसे
कामयाब नही होने देंगें। सभासदों ने आशंका व्यक्त की है कि इस हरकत में
स्थानीय आतंकी सोंच वाले व्यक्ति की शरारत या साजिश प्रतीक हो रही है। यह
गम्भीर विषय है इसे हल्के में नही लेना चाहिए, यह जांच का विषय है। बैठक
में मुख्य रूप से सभासद अवध रस्तोगी, सभासद प्रतिनिधि देवेन्द्र प्रताप
सिंह ‘‘ज्ञानू’’, दिनेश तिवारी, सादिक हुसैन, प्रदुम्मन यादव, ताज बाबा
रईन, मो. तैय्यब, मुस्तेहसन जिम्मी, विनोद भारती, चन्द्र प्रकाश गुप्ता,
शील प्रकाश शुक्ला, विमला देवी, अनूप कुमार सहित कई सभासद उपस्थित रहे।