आईजी जोन लखनऊ व अन्य अधिकारी रहे मौजूद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_204.html
अजमी रिज़वी
रामनगर, बाराबंकी। घाघरा नदी की तेज कटान से एल्गिन चरसड़ी तटबंध टूटने से
घाघरा के पानी से प्रभावित क्षेत्रवासियों का हाल चाल जानने एवं उन्हें
आवश्यक राहत सामग्री वितरण का जायजा लेने ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द
कुमार सिंह गोप अपने दल-बल के साथ माँझा रायपुर व बेहटा के बाढ़ प्रभावित
ग्रामों के लोगों से मिलने पहुँचे। श्री गोप ने पीड़ितों को विश्वास
दिलाया कि शासन की ओर से उन्हें हर सम्भव सहायता की जा रही है। इसमें
किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों
को भी निर्देशित किया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बाढ़ प्रभावित
लोगों को पूरी मदद की जाये। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गौरा में बनाये
गये बाढ़ राहत केन्द्र का भी निरीक्षण किया और वहाँ पीड़ितों को राहत
सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश को-आपरेटिव बैंक
के सभापति धीरेन्द्र कुमार वर्मा, जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, सपा
जिलाध्यक्ष बहराइच लक्ष्मी चन्द्र यादव, नसीम कीर्ति, चन्द्र देव सिंह,
जय सिंह यादव, प्रभात सिंह, मो. हारून, हशमत अली गुड्डू आदि के साथ-साथ
आइजी जोन सतीश गणेश, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, उप जिलाधिकारी
प्रभाकान्त अवस्थी व अन्य अधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।