aajtaktimes

शिवसैनिकों ने प्रधानाचार्य एहरार का फूंका पुतला

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिवसैनिकों ने शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व
में शहर के सत्यप्रेमी नगर स्थित अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियाँ इण्टर कालेज
के प्रधानाचार्य मो. एहरार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए छाया चौराहे पर
प्रधानाचार्य का पुतला फूँका। बीते 1 अगस्त को जिला महासचिव पवन पाण्डेय
के साथ अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियाँ इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा
अभद्र व्यवहार, अपशब्दों का प्रयोग एवं धमकी देने, कालेज परिसर में
राष्ट्रीयगान न कराने तथा विगत वर्षों में जूनियर कक्षाओं में वितरित
होने वाला दोपहर का भोजन न दिये जाने के विरोध में जांच एवं कार्यवाही की
मांग को लेकर आन्दोलित थे। शिवसैनिकों ने अपनी मांगो का मांग पत्र
माध्यमिक शिक्षा मंत्री को भी भेजा है। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश
महासचिव सुरेश चन्द्र पाठक, मनोज विद्रोही मौजूद रहे। पुतला फूंकने वालों
में अनमोल मिश्रा, उमाशंकर दूबे, नितिन मिश्रा, शिवशंकर बाजपेयी,
छोटेलाल, पुतान यादव, शुभम् श्रीवास्तव, शंशाक मौर्या, पवन वर्मा, सन्तोष
दीक्षित, रामजी कश्यप, धर्मेन्द्र पाठक रिंकू, विशाल भारती, नवजोत सिंह,
मंयक वर्मा, सत्यनाम गौतम, शुभम तिवारी, बृजेश शुक्ला आदि शिवसैनिक
उपस्थित थे।

Related

UP 5194331054636214307

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item