aajtaktimes

होमगार्ड की पिटाई करने वालीं थानेदार सचान लाइन हाजिर

जौनपुर। महिला थानाध्यक्ष द्वारा महिला होमगार्ड की जमकर पिटाई के मामले को आरक्षी अधीक्षक ने गम्भीरता से लिया। यही कारण रहा कि आरोपी थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया। मालूम हो कि बीते शाम महिला थाने की प्रभारी रंजना सचान ने होमगार्ड किरन यादव निवासी सिकरारा को बेरहमी से पिटाई कर दिया। इससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चर्चा है कि लेडी सिंघम के नाम से चर्चित थानाध्यक्ष रंजना सचान ने अपने थाने पर तैनात होमगार्ड किरन यादव की इस कदर पिटाई कर दिया कि वह सीधे जिला अस्पताल पहुंच गयी। उसका कसूर बस इतना था कि थकान के चलते एक सिपाही के बिस्तर पर सो गयी थी। किरन के अनुसार उसके बच्चे की तबियत खराब है जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। चक्कर आने पर वह बैरक में पड़ी चारपाई पर सो गयी कि इसी बीच मैडम आ गयीं जिन्होंने बेरहमी से पीट दिया। साथी की पिटाई से नाराज सभी होमगार्ड एकजुट हो गये जो महिला थाने पहुंचे तो आरोप के अनुसार सभी को गाली देकर भगा दिया गया। वहीं अस्पताल में पड़ी पीड़िता का कहना है कि रंजना सचान गालियां देतीं हैं तथा घर के सारे काम करवाने के साथ अपना अण्डर गारमेंट तक साफ करवाती हैं। सूत्रों के अनुसार इसी मामले को गम्भीरता से लेते हुये आरक्षी अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थानेदार सचान को लाइन हाजिर कर दिया।

Related

UP 6330231122348396116

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item